Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।


  
इसी क्रम में आज रामनगर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन कार्यवाही  प्रकाश चंद, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में,  सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा  मनीषा मारकाना, तहसीलदार रामनगर एवं प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई।
    
कार्यवाही हेतु क्षेत्र को कुल 02 सेक्टरों में बाँटकर 05 टीमों का गठन किया गया, जिसमें पुलिस, IRB एवं CAPF बल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। अलग-अलग टीमों द्वारा रेलवे पड़ाव, उठपड़ाव, खताड़ी, गुलरघट्टी, पूछड़ी, फौजी कॉलोनी, कार्बेट कॉलोनी, तेलीपुरा आदि स्थानों में व्यापक चैकिंग की गई।

जिसमें निम्न कार्यवाही की गई

कुल 300 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
50 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्यवाही की गई।

  12 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान, कुल जुर्माना 1,20,000/- रुपये।
  38 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 10,250/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

    
इसके अतिरिक्त, सत्यापन के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 05 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें से 04 वाहन सीज किए गए।

   जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों एवं मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।