Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिल्ली | लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम शामिल हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।


👉भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी https://jantanama.com/bharatiya-janata-party-releases-first-list-of-candidates-for-lok-sabha-elections/

भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। लेकिन आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है।

उत्तराखंड से दो नए चेहरों को मौका
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में 3 नामों का ऐलान किया गया था। आज जारी दूसरी सूची में बाकी के 2 नामों का ऐलान किया गया है। पहली सूची में तीनों प्रत्याशी रिपीट किए गए थे, जबकि आज जारी दूसरी सूची में दोनों नए चेहरे गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत के स्थान पर अनिल बलूनी और हरिद्वार से  निशंक की जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया गया है।