जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा,जनपद अल्मोड़ा भ्रमण पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन के बेरी ने आज ऐतिहासिक पटाल बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान श्री बेरी ने स्थानीय उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई और खरीददारी भी की। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत चयनित कुमाऊं की प्रसिद्ध बाल मिठाई का स्वाद चखा तथा इसकी खरीद भी की।
उन्होंने अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक उत्पादों और ऐतिहासिक पटाल बाजार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के.एन. तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
