Fri. Mar 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा विकास खंड लमगड़ा की आयोजित बीडीसी बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुंजवाल ने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
उन्होंने कहा कि तहसील में आम जनता को अक्सर अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए तहसील में तहसीलदार और एसडीएम के बैठने के दिवस निश्चित किए जाएं, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
इसके अलावा उन्होंने बजधार स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन के संचालन के लिए टेक्नीशियन की तैनाती करने की मांग उठाई। साथ ही धौली गाड़िया से जैंती तक सड़क के डामरीकरण और जैंती स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस को पुनः चालू कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी।
सुनीता कुंजवाल ने कहा कि ये सभी मांगें क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं। यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।