Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 में लगातार हो रहे भूस्खलन व सड़क धसने से यातायात प्रभावित हो रहा है।


इन वाहनों की हो रही आवाजाही

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में अब बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही हो रहीं हैं। इस संबंध में अवर अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग रानीखेत इं० जगदीश पपनै द्वारा अवगत कराया गया की क्वारब के पास सड़क को चौड़ा कर मार्ग बड़े व छोटे वाहनों के लिए यातायात हेतु खोल दिया गया है। जिसके बाद अब छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही होने लगी है।