Sat. Mar 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 13 अगस्त, 2025  ज़िलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नशे से दूर रहने की शपथ ली गई। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की शक्ति होती है और उनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने बताया कि युवाओं का नशा मुक्त रहना आवश्यक है, जिससे वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शपथ भी ली और प्रमाण पत्र प्राप्त किए।