Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता अभियान लगातार जारी है। आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा रामलीला ग्राउंड खत्याडी तीनारा, बेस, लोअर माल रोड के 112 व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई।


सदस्यता अभियान के साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने स्थानीय व्यापारियों से व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के समाधान हेतु सभी व्यापतियों से सुझाव भी मांगे। व्यापारियों ने देवभूमि की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने पर भी खुशी जाहिर की।

सदस्यता अभियान के तहत आज मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, ललीत कनवाल, कमल सिंह बिष्ट ‘राहुल’, दीप चंद्र जोशी, मुकेश लटवाल, मोहित चौधरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।