Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर चलाए जा रहे आठ दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अति दुर्गम क्षेत्र ग्राम सौराल, विकासखंड सल्ट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
यह अभियान दिनांक 05 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुठ्ठी आसमान” के प्रसारण के साथ किया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को एनसीबी की “जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें” ई-प्रतिज्ञा पहल, नालसा (मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन) योजना–2025, निःशुल्क कानूनी सहायता, मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता एवं महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम–2006, नशा मुक्ति एवं रोकथाम, शिक्षा व कानून, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446, मानस हेल्पलाइन 1933, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए पंफ्लेट भी वितरित किए गए।
शिविर में अधिकार मित्र हेमा पाण्डेय की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।