Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

साइबर अपराधों में जागरुकता ही सुरक्षा की कुंजी


बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं तक पहुंचायी लाभप्रद जानकारियां

वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग पैंतरों से ठगी के जाल में फसा रहे है,जिसके दृष्टिगत  देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों,साइबर प्रभारी को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों तक साइबर संबंधी जानकारियों से जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस क्रम में आज दिनांक 02.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा  गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सैल अल्मोड़ा  कुमकुम धानिक,अपर उ0नि0  चन्द्रमोहन पाण्डे,साइबर सेल द्वारा एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आयोजित सामुदायिक कार्यशाला में बीएड व एमएड के प्रशिक्षुओं व प्रोफेसर्स को वर्तमान परिदृश्य में साइबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहे ठगी के विभिन्न पैतरों जैसे- डिजिटल अरेस्ट,मॉर्फिंग,फिसिंग,साइबर स्लेवरी,एआई क्लोनिंग आदि व साइबर हेल्प लाईन नंबर-1930 की जानकारी देते  हुए साइबर सुरक्षा के उपाय बताये गये और अपने परिजनों व आस-पास के लोगों को जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया।

साथ ही नशे के दुष्परिणामों,यातायात नियमों, महिला व बाल अपराधों,नवीन कानूनों,संचार साथी पोर्टल,डायल 112, साइबर हेल्प 1930 सहित अन्य हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।