जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.04.2025 को निरीक्षक जानकी भंडारी,थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में म0 कानि0 इंदिरा भट्ट, म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को जागरूक किया गया।
वर्तमान परिदृश्य में साइबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहे ठगी के विभिन्न पैतरों जैसे- डिजीटल अरेस्ट,साइबर बुलिंग व साइबर हेल्प लाईन नंबर-1930 की जानकारी देकर अपने परिजनों व आस-पास के लोगों को जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया।
साथ ही नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों,डायल 112,ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नये आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।