Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

    
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान चलाया जा रहा है।


   
अभियान में सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की जांच कर रहे हैं और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

     
नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और शराब के नशे में वाहन न चलाएं। यह अभियान जनता की सुरक्षा एवं सड़क पर शांति बनाए रखने हेतु जारी है।