जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। शिक्षा संकाय में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन संकाय अध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने प्रशिक्षुओं के शारीरिक और मानसिक शिक्षण के साथ ही रचनात्मक व योगात्मक मूल्यांकन पर प्रकाश डाला।
इससे पहले शिक्षा संकाय सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर डीन और विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल कर किया। वहीं डॉ संगीता पवार ने सामुदायिक कार्यो में अध्यापकों की सहभागिता पर अपने विचार प्रकट किए। संचालन कर रहीं ललिता रावल ने कार्यशाला में उपस्थित संभागियों और वक्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यशाला के दूसरे दिन संकाय में आठ टोलिया बनाकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। इस मौके पर डॉ नीलम, डॉ ममता कांडपाल, मनोज आर्या, सरोज जोशी, अंकिता कश्यप, बिनीता लाल, दीपक खोलिया, आनंद राम, राजपाल आदि मौजूद रहे।
