जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड
थाना सल्ट ने 1 वारंटी को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 06.06.2025 को फौ0 बाद संख्या 81/ 2024 धारा 279/338/337/427 भा0द0वि0 से संबंधित वारंटी अभियुक्त पवन नौलखा उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र श्याम बीर सिह निवासी ग्राम जटवार नगर इग्लास थाना इग्लास जनपद अलीगढ उ0प्र0 को उसके घर जटवार नगर इग्लास अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
सल्ट पुलिस टीम-
1-अ0उ0नि0 लखविन्दर सिंह
2-हे0कानि0 कपिल कुमार