Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के भविष्य में प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कमेटी अध्यक्षों/अधिकारियों की  एक बैठक प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर तैयारी करने के संबंध में विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत की।


प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए संयोजक प्रो डी के भट्ट ने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों को अपनी तैयारी को जारी रखने की बात कही।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने निर्देशित करते हुए कहा कि निकट भविष्य में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।  इसके लिए हमें आज से ही तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने दीक्षांत समारोह के आयोजन को सफल बनाने के लिए  निर्मित की गई  विभिन्न कमेटियों को अपनी तैयारियों को जारी रखने के लिए कहा।

बैठक में भविष्य में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों की शुरुआत, ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार, भवनों के रंग-रोगन, शौचालय के जीर्णोद्धार,सड़क के सुधारीकरण, कुलगीत की तैयारी, मैडल सेरेमनी, मंच बैकग्राउंड के निर्माण,  मंत्रोच्चार, अतिथि आवास व्यवस्था, स्वागत आदि व्यवस्था, कुलगीत, डिग्री, दीक्षांत सेल्फी पॉइंट, यातायात की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में  वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, पूर्व परीक्षा नियंत्रक  प्रो सुशील कुमार जोशी,  परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन अकादेमिक प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि),  प्रो हरीश जोशी(संकायाध्यक्ष, कला), प्रो रिजवाना सिद्धिकी(संकायाध्यक्ष, शिक्षा)  प्रो अरशद हुसैन, डॉ सबीहा नाज, डॉ ललित जोशी,डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया,  लियाकत अली उपस्थित रहे।