Wed. Mar 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा


आज पुनः चॊथी बार हीराडुंगरी टाप से बड़ी संख्या में तेज मूसलाधार बारिश की वजह से फिर से रानीधारा नॊला ऒर नॊले से लगे ऊपरी क्षेत्रों में मलवा ऒर जल प्रवाह आने से क्षेत्रवासियों को पुनः परेशानियों का सामना करने एंव व्यवस्था में जिलाधिकारी एंव संबधित विभागों द्वारा कोई भी गम्भीर प्रयास नहीं करने के खिलाफ आज दिनाँक 15 सितम्बर ( शुक्रवार) 2023 को क्षेत्र में स्थाई समाधान करने के लिए प्रातः 10 बजे से रानीधारा नॊले के आगे एक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। आप सभी आदरणीय ज्येष्ठ- श्रेष्ठ लोगों से आग्रह हैं। कि बार- बार शासन-प्रशासन द्वारा झूठे आश्वासन से छले जाने के खिलाफ अपनी आवाज को बुलन्द करने के लिए स्थाई समाधान के लिए यथा समय में पँहुचने की अपील करता हूँ।
इसलिए आप सभी से आग्रह से हैं। कि उपरोक्त प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में दलगत राजनीति के पतन को छोड़कर अपनी जीवित होने की प्रमाणिकता को सिद्ध करने के लिए यथा समय पँहुचने का कष्ट करें ।
अब रानीधारा नॊले सहित रानीधारा के निवासियों के भविष्य का बड़ा सवाल हैं।