Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्डअल्मोड़ा में आज एक हृदय विदारक घटना उस समय सामने आई, जब मॉल रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के गेट के आसपास एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में अचेत हुआ था। जिसकी आंख के आसपास , सर, हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी हुई थी। वह अत्यधिक मात्रा में खून बह रहा था।घायल का अस्पताल में चल रहा इलाजजानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर 3:30 बजे की है। उस समय उस रास्ते में अत्यधिक आवाजही रहती है, अनेक लोग उस सड़क पर पैदल और वाहनों से आ जा रहे थे पर उस घायल व्यक्ति पर किसी का ध्यान नहीं गया, बड़ा दुख होता है ज़ब असंवेदनशील लोगो की सवेदना किसी घायल के लिए ना जगे, उस समय कई लोग उन रास्तो से गुजरे पर किसी ने उस घायल व्यक्ति की सहायता की कोशिश भी नहीं की। तभी वहां से गुजर रहे नगर के स्थानीय लोगो कमल मेहता, सूरज वाणी, साहिल, जगदीश तिवारी, इंद्र गोस्वामी, नगर व्यापार मंडल के उपसचिव आशीष भारती, मनोज वाणी व अल्मोड़ा पेट्रोल पंप की गाड़ी के चालक नीरज सिंह बिष्ट ने मिलकर सर्वप्रथम पास में स्थित मेडिकल की दुकान से दवा पट्टी कर बहते खून को रोकने की कोशिश की। फिर घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस की गाड़ी में बैठे सभी लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर की देख रेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।लोगों ने की इस नेक काम की सराहनानगर के कुछ युवकों एवं पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इस तरह सहायता करने के लिए स्थानीय लोगों ने सराहना भी की है।