Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोडा भाजपा नेता पूर्व सभासद एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र चंद्र जोशी का आज 20 फरवरी को निधन हो गया है। इस दुःखद घड़ी में उनका परिवार और सभी प्रियजन गहरे शोक में डूबे हुए हैं। देवेन्द्र चंद्र जोशी का निधन व्यापार मंडल के परिवार के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।


उनकी शव यात्रा 21 फरवरी 2025 को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास स्थान तल्ला जोशी खोला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी। इस दौरान उनके साथ हर एक सदस्य को यह दुख सहने की शक्ति मिले, यही हम सभी की प्रार्थना है।

अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार, जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारी और सभी व्यापारी इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।  सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह देवेन्द्र चंद्र जोशी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनकी यादें और योगदान हमेशा हमारे साथ रहेंगे।