Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा  नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान राजू सागर पुत्र रामकुमार  निवासी नाथूपुर पडली लामाचौड़ को उसकी परचून की दुकान हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड के पास लामाचौड से 105 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा
2- कांस्टेबल राजेंद्र अस्वाल