10 लाख से अधिक कीमत का 69.656 किग्रा गांजा बरामद,01 तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा पुलिस लगातार पहुंचा रही है नशा तस्करों को जेल के अंदर

देघाट पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद की गांजे की बड़ी खेप,
जिला गाजियाबाद के तस्कर की गाड़ी में गांजा छोड़ भागने की चालाकी भी नही आई काम
जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
देघाट पुलिस ने कुछ ही घंटो गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजने का किया इंतजाम
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत दिए गये निर्देशों के क्रम में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करते हुए ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।
घटनाक्रम-
दिनांक- 13/14.02.2024 की रात्रि में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। थाना क्षेत्र वल्मरा से देघाट की तरफ वापस आते समय पुलिस टीम को पत्थरखोला नदी पर बने पुल के पास बबलिया गांव की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। उक्त कार का चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी बंद करके गाड़ी को मौके पर छोड़कर बबलिया रोड की तरफ भाग गया। संदिग्धता प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष श्री राहुल राठी के निर्देश पर हे0कानि0 मनोज पाण्डे व हे0कानि0 सुरेन्द्र कुमार द्वारा कार छोड़कर भागे चालक का पीछा किया गया। थानाध्यक्ष व साथ में मौजूद कानि0 नीरज बिष्ट द्वारा मौके पर मौजूद *स्विफ्ट डिजायर कार संख्या- DL-3 CAZ- 8943 को चैक किया गया तो कार की डिग्गी में 04 बैंगो में कुल 69.656 किलोग्राम गांजा* बरामद हुआ। इस दौरान कुछ समय बाद कार चालक का पीछा करने गये कर्म0गणों द्वारा वापस आकर बताया कि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर गांजा बरामदगी के आधार पर थाना देघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत फरार अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गयी।