जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला एवं बाल अपराध आदि विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 29.03.2025 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी* के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा के राजकीय इण्टर कॉलेज, नौगांव के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य लोगों को पम्पलेट, पोस्टर आदि के माध्यम के नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर अपने बच्चों के नशे के दूर रखने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही यदि आपके क्षेत्र में कोई की नशा सम्बन्धी सामग्री आदि बेचता हैं तो उसकी सूचना नजदीकी थाने में दे।
इसके अतिरिक्त वर्तमान चारधाम यात्रा को लेकर होने वाली फ्रॉड जैसे- हेली बुकिंग फ्रॉड, फेक ट्रेवल वेबसाइट, चारधाम यात्रा टुअर पैकेज फ्रॉड, ऑनलाइन होटल बुकिंग फ्रॉड आदि के बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही यातायात नियमों, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर आदि विषयों के सम्बन्ध जानकारी दी गयी।
