Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर सोमेश्वर क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में आज दिनांक 29.03.2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्टॉल लगाया गया।
जिसमें जनमानस को पम्पलेट, पोस्टर आदि के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया।


साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए वर्तमान में चारधाम यात्रा को लेकर होने वाली हेली बुकिंग फ्रॉड, फेक ट्रेवल वेबसाइट, चारधाम यात्रा टुअर पैकेज फ्रॉड, ऑनलाइन होटल बुकिंग फ्रॉड आदि के सम्बन्ध जागरुक किया गया।

इसके अतिरिक्त नवीन कानून, ऑपरेशन मुक्ति, महिला सुरक्षा, हेल्पलाईन नंबरों  के बारे में  लोगों को जानकारी देकर जागरुक किया गया।