Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


     इसी क्रम में आज दिनांक 10 जून 2025 को थानाध्यक्ष काठगोदाम  पंकज जोशी के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 03 शराब के नशे में धुत वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

1- वाहन संख्या UK07FJ7387 के चालक पंकज पोखरिया पुत्र पीतांबर दत्त पोखरिया निवासी कैनाल कॉलोनी, किच्छा, उधमसिंह नगर

2. रिजवान पुत्र शमसुद्दीन – निवासी फरीदपुर, इज्जतनगर, बरेली (उ.प्र.), वाहन UP25CX7973 स्कूटी

3 अभिषेक पुत्र विनोद– निवासी वार्ड नं. 6, रम्पुरा, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), वाहन UK04AH0451 मोटरसाइकिल

उक्त तीनों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया एल्कोमीटर टेस्ट में पुष्टि के बाद धारा 185/207 MV Act के अंतर्गत चालान, गिरफ्तारी एवं वाहन सीज किया गया। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया की गई।

चैकिंग टीम

उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम
कांस्टेबल करतार सिंह
कांस्टेबल टीका राम

नैनीताल पुलिस की सख्त चेतावनी

किसी भी हाल में नशे में वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनहित और सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लगातार अभियान जारी रहेगा।