Wed. Apr 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने चालक के विरुद्ध की कार्यवाही, मौके पर ही हूटर उतरवाकर किया वाहन सीज


  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा,  द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।


       

आज दिनांक- 29.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार द्वारा मय पुलिस बल के साथ भतरौजखान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

   इस दौरान एक वाहन संख्या- UP14-FY-5581 स्कोर्पियो में सवार युवकों द्वारा तेज रफ्तार में कार चलाकर हूटर बजाते हुए हुड़दंग मचाया जा रहा था, थानाध्यक्ष द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर को निकलवाकर वाहन को सीज किया गया।