Wed. Mar 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोडा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ जे सी दुर्गापाल ने जनहित में जारी बयान में कहा कि प्रदूषित हवा – धूल- धुवा हमारे सुन्दर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है खास तौर पर, बच्चों व दमा के रोगियों के लिए! हवा में धूलता यह जहर हमारे फेफड़ों के लिए अत्यधिक हानिकारक है! आँखों के लिए भी धूल -धुवा अत्यधिक नुकसान दायक है, फिर पेट्रोल – डीजल धुवा – – टूटी सड़के से उठाती धूल अत्यधिक नुकसान दायक है! इसलिए भीड़-भाड़ – धूल भरी सड़कों से बचें! मास्क का प्रयोग आवश्यक है! वाहन धीरे-धीरे ही चलाये, भीड़ भाड़ से बचें! हमारे आँखों को होठों फेफड़ों को बचाना होगा! वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है! दीपावली करीब है ठंड बढ़ेगी यह अत्यधिक खतरनाक स्थिति हो सकती है! पटाखों से ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है! चलती गाड़ियों भी ध्वनि के के अलावा पेट्रोल डीजल से वायु को अत्यधिक प्रदूषण कर वायु को जहरीला बना कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं!