Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

केप्सी ( सेंट्रल एसोसिएशन आॅफ प्राईवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज के तत्वावधान एंव प्राईवेट सिक्योरिटी एसोसिएशन के सहयोग से प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसी महासम्मेलन देहरादून उत्तराखंड मे आगामी 18 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने ओर उत्तराखंड के निजी सुरक्षा एजेंसी के संचालको के साथ  प्राईवेट सिक्योरिटी महासम्मेलन की तैयारी के लिऐ पूर्व एक महत्वपूर्ण बैठक 29 मार्च को  उज्जवल रेस्टोरेंट निकट प्रेस क्लब, लैंसडौन चौक देहरादून उत्तराखंड मे प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जा रही है जिसमें उत्तराखंड के निजी सुरक्षा के क्षेत्र मे कार्य कर रहे सभी सिक्योरिटी एजेंसी के संचालनगण आमंत्रित है।
इस अवसर पर बैरियर सिक्योरिटी सर्विसेज के संचालक विशाल चौधरी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड मे निजी सुरक्षा के क्षेत्र मे कार्य कर रही सभी कंपनीज को एक मंच पर लाने का यह प्रथम व अभूतपूर्व प्रयास है। हमारा उद्देश्य भविष्य मे शासन व प्रशासन के सहयोग  से निजी क्षेत्र मे राज्य के युवाओं को रोजगार देने के साथ ही निजी सुरक्षा क्षेत्र मे दैनिक कार्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करना होगा।
आगामी 18 अप्रैल को देहरादून मे होने वाले महासम्मेलन कार्यक्रम मे देश विदेश की निजी सुरक्षा के क्षेत्र मे कार्य कर रही सिक्योरिटी एजेंसियों के संचालक एंव सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज से जुडे महानुभाव हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम मे देश-विदेश के सिक्योरिटी संचालकगण हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम मे निजी सुरक्षा क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालकों को सम्मानित किया जाऐगा।