Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

एसएसपी अल्मोड़ा ने कन्धे पर तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई


पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर वर्ष 2008/2009 बैच के उप निरीक्षक  मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैं। वर्तमान में एसएसपी अल्मोड़ा के पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं।
          
आज दिनांक 28.02.2025 को  देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।