Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आयकर विभाग सम्पूर्ण भारतवर्ष में आउटरीच प्रोग्राम कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18.12.2024 को श्री संदीप अग्रवाल, आयकर अधिकारी, अल्मोड़ा ने अपनी टीम के साथ पीएम श्री केन्द्रीय वि‌द्यालय, अल्मोड़ा में जाकर एक आउटरीच प्रोग्राम किया। इस अवसर पर श्री संदीप अग्रवाल, आयकर अधिकारी, अल्मोड़ा दवारा उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को आयकर से अवगत कराया एवं शपथ दिलवाई। साथ ही बच्चों को देश का एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। आयकर निरीक्षक नितिन कुमार ने विद्यार्थियों को आयकर का महत्व बताया तथा कर सहायक  हंसराज मीना ने विद्यार्थियों को आयकर विभाग की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया। पीएम श्री केन्द्रीय वि‌द्यालय, अल्मोडा कि प्रधानाध्यापक  मीना राणा ने आयकर विभाग कि टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केन्द्रीय वि‌द्यालय अल्मोड़ा के शिक्षक  सत्येन्द्र, बंशीराम एवं आयकर विभाग के गौरव, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।