Sun. Mar 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही के बग्वालीपोखर रेवाड़ी स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी माता रेवती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य पूंजी होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। परिवार के लिए यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है, लेकिन ऐसे समय में आत्मबल और पारिवारिक एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति बनती है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और वे स्वयं इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।