जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 09.07.2024 की प्रातः फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि घनेली के पास ग्राम-जोश्याना में मकान के टूटने से गाय के दबे हुए हैं।
अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। ग्राम जोश्याना में पूरन चंद जोशी के मकान के टूटने से 4 गाय दबे हुए थे, फायर सर्विस टीम द्वारा राहत बचाव कार्य करते हुए गायों का सकुशल रेस्क्यू किया गया।
