Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिले में कई सड़कें प्रभावित हुई है पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारव के पास सड़क धंस रही है और पहाड़ी से लगातार पत्थर और मालवा सड़क पर गिर रहा है जिससे यह मार्ग यात्रियों के लिए जोखिमपूर्ण बना हुआ है। अल्मोड़ा पुलिस बल मौके पर मौजूद है।


यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों का आवागमन रोका गया है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि निरंतर बारिश हो रही है, जिस कारण भूस्खलन, पत्थर गिरने का भय बना हुआ है, जब तक अति आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें।