Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा विकासखंड भैंसियाछाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकना से पभ्या तक प्रस्तावित लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से कार्य ठप पड़े होने से नाराज ग्रामीणों ने भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रियाएं जैसे पिलर लगाना और वन विभाग द्वारा पेड़ों की गणना पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) और वन विभाग के बीच समन्वय के अभाव में पिछले छह महीनों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे पभ्या गांव के लोगों को सड़क न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव मुख्य सड़क से करीब 9 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पर स्थित है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार इलाज के अभाव में मरीजों की रास्ते में ही मौत हो चुकी है।
इससे पहले भी 10 मार्च 2026 को ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर एक बार फिर ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद की।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। साथ ही, परियोजना के लिए आवश्यक 2.88 हेक्टेयर सीए भूमि को जल्द स्वीकृति देने का भरोसा भी दिया गया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान जानकी देवी, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, विशन जोशी, हरीश भट्ट, शेखर जोशी, हरीश आर्या सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
इस दौरान रवि रौतेला ने कहा कि वे क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। ग्रामीणों को अब प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद