Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नोट -यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 27.07.2025 को प्रातः 7:30 बजे से समस्त पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान होने तक प्रभावी रहेगा।


सिंधी चौराहा से सरगम होते हुए ITI तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

1- रामपुर  रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन TP नगर तिराहा/ FTI तिराहा से डाइवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

2- शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर आने वाले समय प्रकार के वाहन सिंधी चोराहा से डायवर्ट होकर मंगल पड़ाव होते हुए होण्डा शोरुम तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

3- कालाढूंगी रोड से  रामपुर रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार से वाहन मुखानी चौक/जेल रोड से कैंसर अस्पताल तिराहा से आईटीआई तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

4- गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से FTI  तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से मंगल पड़ाव / होंडा शोरूम तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

5- सरगम टेंपो स्टैंड से संचालित होने वाले टेंपो/ई रिक्शा वाहन FTI तिराहा से संचालित होंगे।

6- पोलिंग पार्टियों के अधिकारी/कर्मचारियों के व्यक्तिगत वाहनों की पार्किंग मेडिकल कॉलेज गेट से आईटीआई तिराहा के बीच रोड के बाईं तरफ रहेगी।

सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित डाइवर्जन का पालन करें एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।