जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां आज रोडवेज वर्कशॉप में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज गुरूवार दोपहर को रोडवेज वर्कशॉप में बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस प्रवेश कर रही थी। तभी अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।

बसों की बीच में चपेट आया युवक
इस दौरान अनियंत्रित बस ने वर्कशॉप में कई बसों को टक्कर मार दी। इस दौरान वहां बसों की सफाई कर रहे एक कर्मचारी की दो बसों की बीच में चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने की जाँच शुरू
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान एनटीडी बाल्मीकि बस्ती निवासी विकास के रूप में हुई है।