Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

 एसएसपी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 03.02.2024 की रात्रि में थाना सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- यू0के0 04 सीए-3964 (महिन्द्रा पिकअप) से 40.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। जिसमें एक अभियुक्त हरीश चन्द्र नेगी उर्फ छेत्रपाल को गिरफ्तार किया गया था तथा दूसरा अभियुक्त रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फरार अभियुक्त का नाम रविन्द्र सिंह रावत उर्फ रवि बताया था। जिस पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई थी।


   देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत व थानाध्यक्ष सल्ट को फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक- 15.02.2024 को अभियुक्त रविन्द्र सिंह रावत उर्फ रवि धौनी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

   रविन्द्र सिंह रावत उर्फ रवि धौनी, उम्र 35 साल पुत्र कुन्दन सिंह रावत निवासी ग्राम हांसली, पोस्ट सराईखेत, सल्ट, अल्मोड़ा

पुलिस टीम
1-उ0नि0 मनोज कुमार
2- अपर उ0नि0  मोहन चन्द्रा
3-होमगार्ड  जगदीश चन्द्र