जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड
अल्मोड़ा सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम वार्षिकोत्सव शुकल केन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक उत्सव आज दिनांक -5-3-2024 को बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं साररिक प्रस्तुतियों से छोटे नन्हे बच्चों ने समा बांधते हुए अपने कलाकारी का जौहर दिखाया। जिससे दर्शको का मन मोह मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना गीत से हुई। उसके तत्पश्चात अग्नि चक्र, अंग्रेजी प्ले, हिन्दी नाटक, राजस्थानी गीत, कश्मीरी गीत , होली मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम जोशी द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अध्यक्ष एवं , पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र आराध्या जोशी के द्वारा विद्यालय आख्या पड़ी गयी कार्यक्रम का संचालन नैंन्सी नयाल एवं लक्ष्मी बिष्ट द्वारा किया गया। इसमें कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिचा कार्यक्रम के अतिथि चंद्र प्रकाश फूलोरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोदावरी चतुर्वेदी, विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम जोशी द्वारा संयुक्त रूप से मां सारदा की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित करके पुस्पार्चन किया गया इस अवसर पर एस एस पी देवेंद्र पींचा ने संबोधन में कहा जिस प्रकार भवन की न्यू मजबूत होनी चाहिए इस प्रकार प्राइमरी शिक्षा की न्यू भी मजबूत होनी चाहिए। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। वर्तमान शिक्षा में क्रिया कलाप बहुत जरूरी है और उन्होंने कार्यक्रमों की प्रशंसा की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की वेद प्रकाश पाण्डेय ने स्वास्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः योग करते रहना चाहिए । इससे अवसर पर प्रोफेसर प्रकाश चंद फुलवरिया ने अपने संबोधन में कहा विद्या भारती के विद्यालय देश में ही नहीं विश्व पटल में अपनी संस्कृति बचाने का काम कर रहे हैं। हम बच्चों के श्रवांगीण विकास पर काम करते हैं। जिससे इनका शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, वैदिक, और नैतिक विकास मजबूत होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तथा कहां परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जाती है। इस अवसर पर पत्रकार दिनेश भट्ट ,शेर सिंह बुड़ाल, देवी दत जोशी, चंद्रकला वर्मा, गिरीश पंत, मंगल बिष्ट, आनंद सिंह सतवाल, जीवन मेर,दीप वर्मा, गोपाल शागा, श्याम पांडे, नमन जोशी, दिनेश पिलखवाल, भूपेंद्र सिंह, प्रियंका सांगा, चंद्रकला जोशी, प्रीति बिष्ट, जीवन बिष्ट, अरविंद बिष्ट, ममता त्रिपाठी, मीरा कांडपाल और सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
