जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, डूंगरा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद का आज निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
परिजनों के अनुसार, आनंद प्रसाद की शव यात्रा कल प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान गुणाद्वितीय से जागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, राजेंद्र बराकोटी, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, दीवान सिंह भैसोडा, प्रशांत भैसोडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, तारु जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कुदन कुंजवाल, देवेंद्र बिष्ट, निर्मल रावत सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हैं।
कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
