जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आज विभिन्न सामाजिक संगठनों के आवाहन पर अल्मोड़ा में कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें बिनसर में शहीद हुए कर्मचारियों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई यह कैंडल मार्च गांधी पार्क अल्मोड़ा से शिखर तिराहा बीसी जोशी पार्क तक निकला जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया और अपने विचार रखें
इस अवसर पर पूर्व अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मनोहर सिंह नेगी अध्यक्ष कुमाऊँ मंडल एक्स पैरामिलेट्री फोर्स जिन्होंने कार्यक्रम का आवाहन किया साथ में स्वच्छ अल्मोड़ा संस्था के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक उत्तराखण्ड डॉ जे सी दुर्गापाल और पंडित वैभव जोशी के आवाहन में में अनेक संस्थाओ के लोग चौघानपाटा में उपस्थित हुए , सम्पूर्ण कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक जे सी दुर्गापाल की अग्रणीय भूमिका रही, इस कार्यक्रम में राष्ट्र नीति संघ के प्रमुख विनोद तिवारी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया और अपने वक्तव्य के दौरान यह स्पष्ट कहा कि बिनसर सेंचुरी में मृतकों को शहीद का दर्जा दिया जाए उनके परिवार को जनों को सरकारी नौकरी दी जाए और एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए
इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के विभिन्न महिला कार्य करती शामिल भी जिन्होंने शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धांजलि व्यक्त की और शहीदों के लिए हर संभव मदद सरकार से करने की मांग की।
इस कार्यक्रम में वसुधा पेंट ग्रीन हिल की संयोजक जिन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी
इस कार्यक्रम में कई वक्त जिन्होंने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और सरकार से गुहार लगाई कि जो भी संभव इन कर्मियों के परिवार के लिए हो उसे किया जा सके किया जाना चाहिए
कार्यक्रम में भूपेंद्र वाल्दिया,डॉक्टर जे सी दुर्गापाल सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी, दीपू लोहनी, संजय वर्मा, डे केयर के सम्मानित सदस्य लक्ष्मण सिंह ऐठानी, केडा मैडम, रमा भट्ट,कृपाल सिंह शीला , रजनीकांत, दीवान सिंह, रजनी पंत,वसुधा पंत, भावना तिवारी ,लता पांडे सुनीता, पांडे मंजू जोशी, पुष्पा तिवारी ,देवकी बिष्ट ,कमला , राधिका शाह, पुष्पा नीमा जोशी ,गीता अधिकारी कमल वर्मा आदि शामिल हुए।
