जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा 22 नवम्बर वार्ड खगमराकोट के अन्तर्गत बोस अकेडमी के पास स्वच्छक कलौनी के आगे से करबला से नियाजगंज सड़क मे पिछली वर्षा मे आई आपदा से क्षतिग्रस्थ मार्ग को ठीक करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणी भट्ट , दयाकृष्ण काण्डपाल ने स्थानीय लोगो द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त को प्रेषित किया गया ।
ज्ञापन मे कहा गया है कि इस क्षतिग्रस्थ मार्ग के पास स्कूल व आगनवाड़ी केन्द्र मौजूद है तथा विभिन्न स्कूलो को प्रतिदिन सैकड़ो बच्चे पढने जाते है यह विभिन्न मुहल्लो व ग्रामीण क्षेत्रो को जाने वाला सम्पर्क मार्ग है इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो दुपहिया वाहन गुजरते है तथा कूड़ा निस्तारणके लिये पर्यावरण मित्रों को भी सुविधा होती है , अत: जनहित मे मार्ग मे टूटी दिवारों की मरम्मत जरूरी है ज्ञापन मे दयाकृष्ण काण्डपास , चन्द्रमणी भट्ट ,घनश्याम गुररानी, दीपू लोहनी राजू राजौरिया , सुन्दर पारछा सूरज टम्टा आदि लोगो के हस्ताक्षर है ।
