Sun. Mar 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

टेंपो से तस्करी कर रहे चालक को 07 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दबोचा, वाहन सीज


        
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं SOG प्रभारी को सख्त चेकिंग व सतर्कता के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.25 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी उ0नि0  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में SOG व काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हाइडिल गेट, अंसारी कॉलोनी, बागजाल के पास से एक टेंपो चालक को अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।
    
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

मोहम्मद अजहर पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी पता लाइन नंबर 7, आजाद नगर, बनभूपुरा

बरामदगी का विवरण-

👉कुल शराब- 07 पेटी (84 बोतल) अंग्रेजी शराब
मैकडबल नंबर वन व्हिस्की टेंपो (UK 04 TA 9333) मौके पर सीज

पुलिस टीम

● SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौड़
● का0 संतोष बिष्ट (SOG)
● का0 अरुण राठौर (SOG)
● का0 भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
● उ0नि0 रविंद्र राणा काठगोदाम
● का0 सुरेंद्र सिंह