जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
गनाई व सिनोडा न्याय पंचायतों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से 1319 लोग हुए लाभान्वित
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी क्रम में विकासखंड भिकियासैंण की न्याय पंचायत सिनोडा तथा विकासखंड चौखुटिया की न्याय पंचायत गनाई में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
न्याय पंचायत सिनोडा में आयोजित शिविर के माध्यम से 889 लोगों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
वहीं न्याय पंचायत गनाई में आयोजित शिविर में 420 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाएँ उनके द्वार तक उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल बना है।
