Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

राहत बचाव कार्य पूर्ण


    जल संस्थान सूखाताल में आज सायं क्लोरीन गैस के रिसाव की घटना की सूचना प्राप्त हुई है।
     इस गम्भीर स्थिति से निपटने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।  हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल,  सुमित पांडेय सीओ भवाली, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग तथा प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही
        सुरक्षा के दृष्टिगत, आस-पास के 25-30 सभी घरों को तुरंत खाली करवा दिये गए।

    बचाव टीमों द्वारा की गई अथक मेहनत से स्थिति को नियंत्रण में लाकर राहत बचाव का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं।