Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

 
आज दिनांक 02.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशों के तहत सीपीयू प्रभारी उ0नि0 जगदीश कोहली व टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में नो पार्किंग के तहत विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में कालूसाही मंदिर से तिकोनिया चौराहा, कालूसाही से STH और काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई।


  


इस दौरान कुल 22 चालान नो पार्किंग के तहत चौपहिया वाहनों के किए गए। साथ ही, 01 चालान नो एंट्री का भी किया गया।

   
इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 अन्य वाहनों के चालान विभिन्न धाराओं में किए गए, जिनमें रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, और अन्य यातायात उल्लंघन शामिल थे। कुल 73 चालान किए गए हैं।

यातायात सुरक्षा के लिए अपील

नैनीताल पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे नो पार्किंग क्षेत्रों में अपने वाहनों को खड़ा न करें,    यातायात सुचारू रहे। यदि किसी स्थान पर पार्किंग की अनुमति नहीं है, तो कृपया वहां वाहन खड़ा न करें।

इसके साथ ही, यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रैश ड्राइविंग, हेलमेट का न पहनना और अन्य नियमों का उल्लंघन न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।