जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधीनस्थों को दिये आवश्यक निर्देश

आज दिनांक 31/07/2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना जनपद के सभी 11 ब्लॉकों में प्रचलित है।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिये ग्राउंड जीरो पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।
अभी कुछ देर पहले एसएसपी अल्मोड़ा महोदय ने लमगड़ा ब्लॉक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मतगणना शान्तिपूर्वक चल रही है।