Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पूर्ण विधि-विधान के साथ शस्त्रों, औजारों और मशीनों का भी किया पूजन


  देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 17.09.2024 को   पुलिस बल की उपस्थिति में नि‍र्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई और  हवन इत्यादि किया गया तत्पश्चात् शस्त्रों, औजारों व मशीनों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयी।


             साथ ही जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात शस्त्रागारों/वर्कशाँप में शस्त्रों व औजारों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयी।
       भगवान विश्वकर्मा ने मानव को सुख- सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेकों यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का निर्माण किया, इनके द्वारा मानव समाज भौतिक चरमोत्कर्ष को प्राप्त करता रहा है। प्राचीन शास्त्रों में वैमानकीय विद्या, नवविद्या, यंत्र निर्माण विद्या आदि का भगवान विश्वकर्मा ने उपदेश दिया है।