Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

     
38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत भीमताल के सातताल में आयोजित एक्स-सीटी टाइम ट्रायल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की प्रणिता सोमान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
     
कर्नाटका की स्टार खिलाड़ी नरजरी ने रजत पदक और उत्तराखंड के देहरादून की सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक हासिल किया।


   
इस दौरान दिनाक 10-02-2025 को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित *एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने विजेताओं को मेडल देकर उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। 
   
     
प्रतियोगिता के आयोजन में भवाली सीओ सुमित पांडे, थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा और एसआई गगनदीप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।