Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रंगों के त्यौहार होली के शुभवसर पर  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया बंधुओं के साथ होली मनाई गई। एसएसपी द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा मीडिया के कार्यों द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,  नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत पत्रकार बंधुओं द्वारा भी अपने गीतों से शमा बांधा। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई तथा पुलिस के साथ मिलकर समाज के उत्थान में बढ़ चढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया।


होली मिलन समारोह के दौरान हल्द्वानी शहर में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।