Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में अवैध निर्माण ढ़हाने के बाद बवाल

दंगे में शामिल 03 उपद्रवी गिरफ्तार, अभी तक कुल 92 उपद्रवियों को भेजा जेल


अब तक पांच महिला दंगाइयों समेत 92 उपद्रवी गिरफ्तार

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी। बनभूलपुरा दंगा मामले में फरार चल रहे तीन और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पुलिस  92 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है।

बता दें कि बीती 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में अवैध निर्माण ढ़हाने के बाद बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव कर दिया। सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं बनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी गई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत भी हुई। हिंसा को काबू में करने के लिए प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।जिसके बाद पुलिस दंगाइयों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई। पुलिस अब पांच महिला दंगाइयों समेत 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उपद्रवियों में
👉 जहीर पुत्र मौ० खालिद नि० ला० नं०-06, आजाद नगर बनभूलपुरा, उम्र 40 वर्ष।

👉 मो० शाकिर उर्फ लाला पुत्र यामिन नि० उत्तर उजाला नाले पर वार्ड नं0-29. बनभूलपुरा उम्र-50 वर्ष।

👉 दानिश खान पुत्र स्व० फयाज खान नि० लाल मस्जिद के सामने ला0नं0-18 वार्ड नं०-29, बनभूलपुरा उम्र 35 वर्ष।

अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 92 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।