Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा -22 अगस्त आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मा नन्द डालाकोटी,जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला ने कहा है कि 17अगस्त को राज्य आंदोलनकारियों के हल्द्वानी में संपन्न सम्मेलन में सभी जनपद से अपनी मांगों के ज्ञापन एक ही दिन भेजे जाने के निर्णय के अनुरूप अल्मोड़ा जनपद के राज्य आंदोलनकारी 28अगस्त को गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देंगे तथा अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन शासन के विभिन्न स्तरों को प्रेषित करैंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10वर्षो बाद राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को एक बार पुनः क्षैतिज आरक्षण दिये जाने के विधेयक पर महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षर हो जाने के बाद उसका कितने राज्य आंदोलनकारियों को लाभ मिल पायेगा इस पर ब्यापक विचार विमर्श की धरना स्थल पर किया जायेगा है ।राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण,पैंशन में वृद्धि, आश्रितों को पेंशन, मिल रही सुविधाओं को व्यवहारिक बनाये जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाते हुए धरने के माध्यम से ज्ञापन शासन को प्रेषित किया जायेगा। इसलिए जनपद के सभी राज्य आंदोलनकारियों से धरने अधिक से संख्या में भाग लेने की अपील विज्ञप्ति में की गयी है।