Tue. Mar 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 10 मार्च 2026। जनपद में अधोमानक एवं स्पूरियस (नकली) दवाओं की रोकथाम के लिए औषधि प्रशासन ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा स्थित स्टोर का निरीक्षण किया।
औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड के निर्देशों के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान पांच औषधियों के नमूने लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपलब्ध दवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं।
निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने भंडार डिपो के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी औषधि की गुणवत्ता पर संदेह हो तो तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा औषधि भंडार में उपलब्ध दवाओं के क्रय बिल, वाउचर्स और अन्य संबंधित दस्तावेजों का भी गहन सत्यापन किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी दवाएं मानकों के अनुरूप और विश्वसनीय स्रोतों से ही खरीदी गई हैं।
औषधि निरीक्षक ने कर्मचारियों को दवाओं के उचित रखरखाव, तापमान नियंत्रण और भंडार केंद्र की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि दवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहे