Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून/ सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु सीओ व समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 24/06/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पहला मामला-
दौराने चैकिंग वाहन सं0- UK04-CB-1347 कैंटर का चालक देवेंद्र सिंह असवाल निवासी छडायल नायक हल्द्वानी, जनपद नैनीताल शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
दूसरा मामला-
वाहन सं0- UK04-CB-1776 डम्पर का चालक महेंद्र राम निवासी दमुआदूंगा, हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा वाहन को ओवर लोडिंग कर चलाता हुआ पाया गया। मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं। चैकिंग अभियान लगातार जारी।